HomeAll Newsबद्दी में मजदूरों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बद्दी में मजदूरों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बद्दी में सोमवार को भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया।
news mitrBaddi Workers Protest Over Pending Demands

बद्दी में सोमवार को भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया। जिला सोलन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बद्दी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की मांग की।

Table of Contents

    संघ ने न्यूनतम वेतन बढ़ाकर कम से कम 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने, ईएसआई की वेतन सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये करने और ईपीएफ की न्यूनतम पेंशन एक हजार से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की मांग रखी। इसके अलावा आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिड-डे मील वर्कर, एनएचएम सहित सभी स्कीम वर्करों को नियमित करने तथा उन्हें वेतन संहिता-2019 और सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020 के दायरे में लाने की मांग भी उठाई गई।

    प्रदेश सचिव राजू भारद्वाज ने कहा कि मजदूर लंबे समय से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन कई मुद्दे अभी भी लंबित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी जारी रही तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर शिमला में बड़ा प्रदर्शन कर राजधानी का घेराव भी किया जाएगा।

    प्रदर्शन के दौरान जिला कोषाध्यक्ष खेमराज विक्की, जिला संगठन सचिव अश्वनी कुमार, कृष्ण कुमार चौधरी, अरविंद कुमार, अमला राम, प्रजापति, ममता, रेखा और सुकांत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com