Last updated: August 18th, 2026 at 06:08 am
Man Murdered in Sirmaur, Throat Slit in Early Morning AttackSirmaur News: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में मंगलवार तड़के एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान भाव सिंह पुत्र सही राम, निवासी गांव आवत, तहसील शिलाई के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, भाव सिंह किसी काम के सिलसिले में पांवटा साहिब आया था।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब ढाई से तीन बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया और गला काटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।
सुबह-सुबह हुई इस वारदात के बाद विश्वकर्मा चौक और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments