Last updated: September 1st, 2026 at 06:07 am
Himachal Govt Warns Dealers Over Forced Nano Urea Salesशिमला: हिमाचल प्रदेश में किसानों को सामान्य खाद के साथ नैनो यूरिया खरीदने के लिए मजबूर करने वाले डीलरों, एजेंसियों और सहकारी समितियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने विधानसभा में यह स्पष्ट किया कि किसी भी किसान पर किसी खास खाद या कृषि उत्पाद की खरीद थोपना नियमों के खिलाफ है।
यह मुद्दा कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के किसानों को सामान्य यूरिया के साथ तरल नैनो यूरिया की बोतलें जबरन दी जा रही हैं। उन्होंने मामले की जांच के लिए विधानसभा समिति गठित करने और शीतकालीन सत्र से पहले रिपोर्ट सदन में पेश करने की मांग की।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि यदि कोई डीलर, एजेंसी या सहकारी समिति सामान्य यूरिया के साथ नैनो यूरिया की सशर्त या जबरन बिक्री करती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों को नैनो यूरिया खरीदने के लिए बाध्य करने संबंधी कोई निर्देश नहीं दिया गया है। किसानों को नैनो यूरिया या नैनो यूरिया प्लस खरीदना है या नहीं, यह उनकी जरूरत और पसंद पर निर्भर करता है।
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने भी इस मुद्दे पर जांच की मांग का समर्थन किया। इसके बाद विपक्ष के कई अन्य भाजपा विधायक भी समर्थन में खड़े हो गए। हालांकि, कृषि मंत्री ने मामले की जांच के लिए विधानसभा समिति बनाने की मांग को खारिज कर दिया।
सरकार ने साफ किया है कि किसानों पर किसी भी कृषि उत्पाद की जबरन खरीद नहीं थोपी जाएगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments