HomeAll Newsबिलासपुर में घास लेने निकला 60 वर्षीय व्यक्ति लापता, चैक डैम में मिला शव

बिलासपुर में घास लेने निकला 60 वर्षीय व्यक्ति लापता, चैक डैम में मिला शव

बिलासपुर: जिला बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पडयालग गांव से लापता हुए 60 वर्षीय व्यक्ति का शव सोमवार
news mitr bilaspurBilaspur: Missing Man Found Dead in Check Dam

बिलासपुर: जिला बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पडयालग गांव से लापता हुए 60 वर्षीय व्यक्ति का शव सोमवार को रोहल खडु स्थित चैक डैम से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Table of Contents

    मृतक की पहचान नंदलाल (60) पुत्र गजण राम, निवासी गांव मिहाड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नंदलाल रविवार शाम को घास लेने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले की सूचना भराड़ी पुलिस को भी दी गई।

    सोमवार को रोहल खडु के चैक डैम में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही भराड़ी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

    पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने की है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com