Last updated: September 28th, 2026 at 07:16 am
Shimla Hotel Copper Theft: 3 Arrestedशिमला। सदर थाना पुलिस ने निर्माणाधीन होटल से कॉपर वायर और अन्य वायरिंग सामग्री चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने CCTV फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को सदर थाना शिमला में चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 सितंबर को निर्माणाधीन होटल के स्टोर रूम से बड़ी मात्रा में कॉपर वायर और अन्य तारें गायब मिलीं।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति पीठ पर बोरे लेकर जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय सूचना के आधार पर फागली के डाऊनडेल क्षेत्र में दबिश देकर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी में संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय साहनी उर्फ ललटू (25), संजय (28) और सैंटी (26) के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से बिहार के दरभंगा और मुजफ्फरपुर जिलों के रहने वाले बताए गए हैं और वर्तमान में डाऊनडेल, फागली शिमला में रह रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। तीनों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस द्वारा उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments