Last updated: September 28th, 2026 at 04:43 am
Rain & Landslides Disrupt NH-5 in Kinnaurकिन्नौर। जिला किन्नौर में लगातार दूसरे दिन बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। खराब मौसम के बीच पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने के कारण शिमला-रिकांगपिओ नेशनल हाईवे-5 पर यातायात प्रभावित हुआ है।
टापरी के पास पागल नाला में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक भारी मलबा सड़क पर आ गया, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। इस दौरान एक कार भी मलबे की चपेट में आकर फंसने की सूचना है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
वहीं, श्यासो खड्ड के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के बीच एक पर्यटक वाहन फंस गया। इसके बाद यात्रियों ने आपसी सहयोग से वाहन को सुरक्षित निकालने में मदद की।
इसके अलावा छितकुल-रानी कंडा मार्ग के बीच मुजलंग क्षेत्र में भारी हिमस्खलन के कारण सड़क बंद होने की सूचना है। दूसरी ओर, सांगला घाटी के रूपिन क्षेत्र में एक चरवाहे के सैकड़ों भेड़-बकरियों सहित फंसे होने की जानकारी सामने आई है।
लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण किन्नौर के कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments