Last updated: October 6th, 2026 at 07:13 am
Massive Fire Breaks Out at Baddi Industry, One Floor Guttedनालागढ़ : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के एक उद्योग में बीती देर शाम अचानक आग भड़क गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कंपनी का एक फ्लोर पूरी तरह इसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। बद्दी से चार, नालागढ़ से एक तथा स्थानीय उद्योगों के दो फायर टेंडरों समेत करीब सात दमकल वाहनों की मदद ली गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, जबकि कंपनी को भारी नुकसान होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार कंपनी में मुख्य रूप से पैकेजिंग का काम होता है और फॉयल में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसी हिस्से में आग लगने के बाद एक पूरा फ्लोर इसकी चपेट में आ गया। दमकल कर्मियों ने फोम का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया।
एसडीएम डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई थी। करीब सात फायर टेंडरों को आग बुझाने के लिए लगाया गया। उन्होंने कहा कि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। कंपनी में हुए नुकसान का आकलन संबंधित विभागों की टीम द्वारा किया जाएगा।
बीबीएन में लगातार औद्योगिक इकाइयों में आग लगने की घटनाओं के बीच फायर सेफ्टी मानकों की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। झाड़माजरी की परफ्यूम फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के बाद भी यदि उद्योगों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी है तो यह भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अब प्रशासन और संबंधित विभागों के सामने यह जांच का विषय है कि उद्योग को फायर सेफ्टी की एनओसी किन मानकों के आधार पर जारी की गई थी और मौके पर अग्निशमन व्यवस्था निर्धारित नियमों के अनुरूप थी या नहीं।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments