HomeAll Newsनालागढ़ अस्पताल में जल्द शुरू होगी ब्लड सेपरेशन यूनिट, लाइसेंस का इंतजार

नालागढ़ अस्पताल में जल्द शुरू होगी ब्लड सेपरेशन यूनिट, लाइसेंस का इंतजार

नालागढ़: नालागढ़ अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। ड्रग विभाग के निरीक्षण के
news mitrNalagarh Hospital’s Blood Separation Unit Delayed, Awaiting Licence

नालागढ़: नालागढ़ अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। ड्रग विभाग के निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को दूर कर अस्पताल प्रबंधन ने दोबारा विभाग को पत्र भेज दिया है। अब आगामी निरीक्षण के बाद लाइसेंस मिलते ही यूनिट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। शुरुआत में यह सुविधा केवल दिन के समय उपलब्ध होगी।

Table of Contents

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अजय पाठक ने नालागढ़ क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेडू, कश्मीरपुर और करसोली स्थित तीन उप स्वास्थ्य केंद्रों के साथ बरुणा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। चारों संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू पाई गईं।

    निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और उनकी देखभाल की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने और उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

    इसके अलावा, डॉ. पाठक ने एक निजी अस्पताल का भी निरीक्षण किया और उच्च रक्तचाप व मधुमेह से पीड़ित मरीजों की प्राथमिकता के आधार पर जांच करने को कहा।

    बाद में उन्होंने नालागढ़ अस्पताल के डायलिसिस सेंटर और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। डायलिसिस सेंटर में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू करने की प्रक्रिया की समीक्षा की।

    सीएमओ ने बताया कि ड्रग विभाग ने यूनिट के निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां बताई थीं, जिन्हें दूर कर दिया गया है। दोबारा पत्र भेजने के बाद अब विभाग के अगले निरीक्षण और लाइसेंस का इंतजार है। लाइसेंस मिलते ही यूनिट शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल रात के समय यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

    इस दौरान सीएमओ ने दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मचारियों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहा।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com