HomeAll Newsसोलन में वर्मा सन्स ज्वेलर्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ, जया किशोरी ने किया उद्घाटन

सोलन में वर्मा सन्स ज्वेलर्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ, जया किशोरी ने किया उद्घाटन

1967 से ग्राहकों का विश्वास जीत रहा प्रतिष्ठान, नई ‘रूद्राणी-2’ कलेक्शन भी की लॉन्च सोलन। चौक बाजार स्थित प्रसिद्ध आभूषण
newsmitrJaya Kishori Inaugurates Verma Sons Jewellers’ New Showroom in Solan

1967 से ग्राहकों का विश्वास जीत रहा प्रतिष्ठान, नई ‘रूद्राणी-2’ कलेक्शन भी की लॉन्च

सोलन। चौक बाजार स्थित प्रसिद्ध आभूषण निर्माता वर्मा सन्स ज्वेलर्स ने रविवार को अपने नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक, वक्ता एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने नए शोरूम का उद्घाटन किया और प्रतिष्ठान के प्रबंध निदेशक दिनेश वर्मा तथा आरुषि वर्मा को शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन समारोह के दौरान जया किशोरी ने शोरूम में प्रदर्शित सोने और हीरे के आभूषणों का अवलोकन किया और उनके आकर्षक डिजाइनों की सराहना की। इस खास अवसर के लिए प्रतिष्ठान की ओर से विशेष तैयारियां की गई थीं। नए शोरूम को ग्राहकों के लिए पारंपरिक विरासत और आधुनिक डिजाइन के अनूठे संगम के रूप में तैयार किया गया है।

वर्मा सन्स ज्वेलर्स वर्ष 1967 से आभूषणों के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हुए है। दशकों से ग्राहकों का विश्वास अर्जित करने वाला यह प्रतिष्ठान पारिवारिक परंपराओं और पीढ़ियों से चले आ रहे रिश्तों को अपनी प्रमुख ताकत मानता है। नए शोरूम का शुभारंभ इसी विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रतिष्ठान के एमडी दिनेश वर्मा और आरुषि वर्मा ने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वास ही वर्मा सन्स ज्वेलर्स की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्तों की परंपरा को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

‘रूद्राणी-2’ कलेक्शन बनी आकर्षण का केंद्र

नए शोरूम के शुभारंभ के साथ ही वर्मा सन्स ज्वेलर्स ने अपनी नई ‘रूद्राणी-2’ कलेक्शन भी ग्राहकों के लिए लॉन्च की। पिछले वर्ष पेश की गई ‘रूद्राणी-1’ कलेक्शन को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद इस नई श्रृंखला को बाजार में उतारा गया है।

‘रूद्राणी-2’ कलेक्शन में कम वजन वाले आकर्षक और विस्तृत लुक देने वाले आभूषण शामिल हैं। इसमें टेंपल ज्वेलरी के साथ हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक कला की झलक भी देखने को मिलेगी। इस कलेक्शन के माध्यम से ग्राहकों को पारंपरिक आभूषणों की खूबसूरती और आधुनिक डिजाइन का अनूठा अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया गया है।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com