Last updated: October 9th, 2026 at 05:19 am
Baddi Police Crack Down on Illegal Mining in Maganpuraबिना नंबर के टिप्परों में भरी जा रही थी खनन सामग्री, तीन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
नालागढ़। पुलिस जिला बद्दी के नालागढ़ क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मगनपुरा गांव के पास एक JCB और दो बिना नंबर प्लेट वाले टिप्परों को जब्त किया है। पुलिस ने तीनों चालकों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पुलिस थाना नालागढ़ की टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मगनपुरा के पास एक JCB से खनन सामग्री निकाली जा रही थी और उसे दो टिप्परों में भरा जा रहा था। पुलिस ने मौके पर मौजूद चालकों से खनन और सामग्री के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
कार्रवाई के दौरान JCB चालक की पहचान लखविन्द्र सिंह निवासी धुंधली, तहसील नालागढ़ के रूप में हुई। वहीं, टिप्पर चालकों की पहचान विक्की निवासी दवट, जिला बिलासपुर और विक्रम सिंह निवासी मसलोत के रूप में हुई है।
एसपी विनोद धीमान ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने JCB और दोनों टिप्परों को जब्त कर लिया है तथा तीनों चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments