Last updated: October 9th, 2026 at 05:14 am
Baddi Police Tightens Noose on Drug SmugglersSP विनोद धीमान ने क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के जल्द निपटारे और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर जोर
बीबीएन। पुलिस जिला बद्दी में नशा तस्करी पर लगाम लगाने, अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी विनोद धीमान की अध्यक्षता में आयोजित क्राइम मीटिंग में विभिन्न सुरक्षा और प्रशासनिक मुद्दों की समीक्षा की गई।
बैठक में सभी थाना और चौकी प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। एसपी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
त्योहारी सीजन के मद्देनजर बाजारों और प्रमुख सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया।
एसपी विनोद धीमान ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की नियमित समीक्षा की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक और सभी थाना एवं चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments