Last updated: October 9th, 2026 at 05:10 am
Arki Villagers Demand Regular LPG Gas Supply in Mandi-Nandolग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिला परिषद सदस्य शशिकांत शर्मा ने SDM को सौंपा ज्ञापन
अर्की। अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घनागुघाट के मांडी और नंदोल गांवों में रसोई गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठी है। सूरजपुर वार्ड के जिला परिषद सदस्य शशिकांत शर्मा ने इस समस्या को लेकर उपमंडलाधिकारी निशांत तोमर को ज्ञापन सौंपा।
शशिकांत शर्मा ने बताया कि गांवों में गैस सिलेंडर की गाड़ी नियमित रूप से नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को सिलेंडर सिर पर उठाकर लाने-ले जाने पड़ते हैं या फिर अतिरिक्त किराया देकर गैस की व्यवस्था करनी पड़ती है। इससे ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मांडी और नंदोल गांवों में नियमित रूप से गैस गाड़ी भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को गांव में ही रसोई गैस उपलब्ध हो सके।
इस दौरान समाजसेवी डीडी शर्मा और दूनी चंद भी मौजूद रहे। शशिकांत शर्मा ने सड़क की स्थिति से संबंधित लोक निर्माण विभाग का रोड फिटनेस सर्टिफिकेट भी एसडीएम को सौंपा। वहीं, एसडीएम निशांत तोमर ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments