Last updated: October 16th, 2026 at 05:05 am
₹5,000 Fine Imposed in Fish Trade Crackdownबिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में अवैध रूप से मछली पकड़ने और दूसरे राज्यों से सस्ती मछलियां लाकर स्थानीय बाजार में बेचने वालों के खिलाफ मत्स्यपालन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान पांच मामले पकड़े और कुल 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
बिलासपुर मत्स्य मंडल के सहायक निदेशक पंकज ठाकुर ने बताया कि जिले के विभिन्न जलाशयों, मछली बाजारों और दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मत्स्य संरक्षण अधिकारी, बिलासपुर मत्स्य अधिकारी और जुखाला मत्स्य अधिकारी की संयुक्त टीम ने उनके नेतृत्व में यह कार्रवाई की। गोबिंद सागर जलाशय के बिलासपुर, जुखाला, सिर खड्ड, जड्डू और नकराणा से लठियाणी तक के क्षेत्रों में गश्त की गई। इस दौरान छोटी मछलियों को पकड़ने में इस्तेमाल होने वाले करीब 25 किलोग्राम अवैध आकार के गिल नेट जब्त किए गए और अवैध मछली पकड़ने के चार मामले दर्ज किए गए।
इसके अलावा, भाखड़ा, लठियाणी और डोबर मंडली जलाशय क्षेत्रों में भी जांच की गई, जहां अवैध मछली पकड़ने का एक अन्य मामला सामने आया। मत्स्य संघ की ओर से ठेकेदारों द्वारा मछलियां एकत्र नहीं किए जाने की शिकायत के बाद मछली उतारने के केंद्र और जुखाला में भी निरीक्षण किया गया।
विभाग की टीम ने कंडौर, भागेड़, पनोल और बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ मछली के बीज बेचने वाली दुकानों की भी जांच की।
सहायक निदेशक पंकज ठाकुर ने कहा कि अवैध मछली पकड़ने, निर्धारित मानकों के विपरीत जाल इस्तेमाल करने और दूसरे राज्यों से बिना अनुमति मछलियों का परिवहन कर स्थानीय बाजारों में बेचने की गतिविधियों पर विभाग की नजर है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments