HomeAll Newsबिलासपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से गिरकर 30 वर्षीय मजदूर की मौत; परिवार में पसरा मातम

बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से गिरकर 30 वर्षीय मजदूर की मौत; परिवार में पसरा मातम

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय प्रवासी मजदूर की जान
news mitrBilaspur Accident: 30-Year-Old Labourer Dies After Falling from Tractor

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय प्रवासी मजदूर की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मजदूर चलते ट्रैक्टर से सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा घुमारवीं बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के सामने हुआ। मृतक की पहचान नंद किशोर (30), निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह कंदरौर में रहकर मजदूरी करता था।

बताया जा रहा है कि नंद किशोर ठेकेदार के यहां लैंटर डालने का काम पूरा करने के बाद अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने कमरे की ओर लौट रहा था। इसी दौरान पंजाब नेशनल बैंक के सामने वह अचानक ट्रैक्टर से नीचे सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

एसपी अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com