Last updated: October 31st, 2026 at 05:17 am
Himalayan Queen Train Service Resumes Tomorrowशिमला। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बंद हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस का संचालन दोबारा शुरू होने जा रहा है। रेलवे के अनुसार, शिमला से धर्मपुर के बीच ट्रेन सेवा 1 नवंबर से बहाल होगी, जबकि दूसरी दिशा में 2 नवंबर से ट्रेन चलेगी।
उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में ट्रेन नंबर 52455 और 52456 के संचालन को फिर से शुरू करने की मंजूरी दी गई है। इससे पहले रेलवे ने इस ट्रेन को 31 दिसंबर तक रद्द किया था।
टकसाल और गुम्मन के बीच मिट्टी खिसकने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ था। सुरक्षा और परिचालन संबंधी कारणों से हिमालयन क्वीन का संचालन रोकना पड़ा था। अब रेलवे ने सेवा बहाल करने का फैसला लिया है।
रेलवे के आदेश के मुताबिक, ट्रेन नंबर 52456 एक नवंबर को शाम 6:40 बजे शिमला से धर्मपुर के लिए रवाना होगी। वहीं, ट्रेन नंबर 52455 का संचालन 2 नवंबर से शुरू किया जाएगा।
ट्रेन में कुल सात कोच होंगे, जिनमें चार सामान्य श्रेणी, दो प्रथम श्रेणी और एक गार्ड कोच शामिल हैं।
रेलवे ने संबंधित अधिकारियों को ट्रेन संचालन बहाल करने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पर्याप्त स्टाफ, ट्रेन मैनेजर, शंटिंग स्टाफ और इंजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। हिमालयन क्वीन की बहाली से यात्रियों को कालका-शिमला रेल मार्ग पर सफर के लिए एक और विकल्प मिलेगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments