Last updated: October 29th, 2026 at 04:58 am
HRTC to Run 266 Extra Buses for Diwali Rushएचआरटीसी के अनुसार, 6 नवंबर को दिल्ली से 42, चंडीगढ़ से 69 और बद्दी से 23 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। वहीं, 7 नवंबर को दिल्ली से 49, चंडीगढ़ से 63 और बद्दी से 20 अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। निगम ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की है, ताकि लोगों को त्योहार के दौरान बसों की कमी का सामना न करना पड़े।
निगम के अनुसार, 8 नवंबर को शाम 5 बजे से 9 नवंबर सुबह 8 बजे तक एचआरटीसी की सभी स्थानीय बस सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए 8 नवंबर की शाम को लंबी दूरी के प्रमुख मार्गों पर बसें संचालित की जाएंगी।
इनमें दिल्ली से शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, मंडी और चंबा सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख स्थानों के लिए बस सेवाएं शामिल होंगी। निगम इन मार्गों पर एक-एक बस सेवा उपलब्ध करवाएगा।
एचआरटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे दिवाली पर यात्रा की योजना बनाते समय बसों के निर्धारित समय का ध्यान रखें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments