Last updated: August 17th, 2026 at 06:02 am
Himachal Horror: Drunk Husband Kills Wife in SolanSolan Crime: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। जुड्डी कलां में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के डकपुरा गांव निवासी सुनेहरी देवी (33) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने पति दाता राम और चार बच्चों के साथ जुड्डी कलां में किराए के मकान में रहती थी।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9:30 बजे दाता राम शराब के नशे में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बच्चों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी और इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से सुनेहरी देवी के पेट पर तीन वार कर दिए।
महिला के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एएसपी अशोक वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम बिलासपुर स्थित एम्स में कराया जाएगा, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments