Last updated: June 29th, 2026 at 05:25 am
Shimla Rural Congress Chief Meets CM Sukhuशिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला ग्रामीण कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निभाने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने हरि कृष्ण हिमराल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह शिमला ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
हरि कृष्ण हिमराल ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती देने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगे।
गौरतलब है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में हरि कृष्ण हिमराल को शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments