Last updated: June 30th, 2026 at 08:25 am
Brother Dies After Dropping Sister at Her Wedding, Family in Shockकभी-कभी जिंदगी में ऐसे हादसे हो जाते हैं, जो एक पल में खुशियों को गहरे दुख में बदल देते हैं। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव बढ़ाल में ऐसा ही दर्दनाक मामला सामने आया, जहां बहन की शादी की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं।
मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय दिनेश शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा की मौत हो गई। दिनेश सोमवार रात अपनी बहन की शादी के बाद उसे ससुराल छोड़कर तलवाड़ा से अपने घर लौट रहा था। परिवार में जहां बेटी की विदाई की खुशियां थीं, वहीं सुबह बेटे की मौत की खबर ने सभी को तोड़कर रख दिया।
जानकारी के अनुसार, बढ़ाल के पास दिनेश की कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वह किसी तरह वाहन से बाहर निकल आया, लेकिन घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह तक मदद नहीं मिलने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। जब स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी और उसे अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना संसारपुर टैरेस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
देहरा के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि दिनेश की शादी भी करीब छह महीने बाद तय थी। परिवार बेटी की शादी के बाद बेटे की शादी की तैयारियों के सपने देख रहा था, लेकिन एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।
जिस आंगन में कुछ घंटे पहले शादी की खुशियां और शहनाइयों की गूंज थी, वहीं अब मातम और चीख-पुकार का माहौल है। बहन को खुशी-खुशी विदा करने वाला भाई अब हमेशा के लिए परिवार से दूर चला गया।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments