Last updated: July 6th, 2026 at 08:27 am
Kasauli Man Held With 3.66 Kg Charas in Mandiमंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना औट की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 3.66 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशीष ठाकुर, निवासी कसौली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना औट की टीम झलोगी (द्वाड़ा फ्लाईओवर) के समीप नियमित वाहन जांच और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 3.66 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
मामले में पुलिस थाना औट में एफआईआर संख्या 71/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ कर इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।
पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में बरामद चरस किसी संगठित तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है और मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments