Last updated: July 7th, 2026 at 10:04 am
India, Indonesia Sign Key Strategic Dealsजकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों की समग्र रणनीतिक साझेदारी अब एक नए और सुनहरे दौर में प्रवेश कर रही है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि रक्षा, सुरक्षा, समुद्री सहयोग, आपदा प्रबंधन, महत्वपूर्ण खनिज, इस्पात, कृषि, प्रौद्योगिकी और औद्योगिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति बनी है। साथ ही भारत की किफायती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता इंडोनेशिया में और आसान होगी।
दोनों देशों ने महत्वपूर्ण खनिजों और इस्पात की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने तथा कंपनियों के बीच औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर भी समझौता किया है। इसके अलावा भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई को इंडोनेशिया की भुगतान प्रणाली से जोड़ने पर भी सहमति बनी है, जिससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की ऐतिहासिक इंडोनेशिया यात्रा के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘टैगोर-देवांतरा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कूटनीति वर्ष’ के रूप में शताब्दी समारोह मनाएंगे।
वैश्विक हालात पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा दौर में संवाद और कूटनीति ही स्थायी शांति का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने दोहराया कि भारत और इंडोनेशिया दोनों फिलिस्तीन मुद्दे पर दो-राष्ट्र समाधान और क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति के पक्षधर हैं।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments