HomeUncategorizedखड़गे से शांडिल की मुलाकात ने सोलन की राजनीति में बढ़ाई हलचल

खड़गे से शांडिल की मुलाकात ने सोलन की राजनीति में बढ़ाई हलचल

सोलन। प्रदेश की राजनीति में सोलन विधानसभा क्षेत्र को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसी बीच कांग्रेस
news mitr

सोलन। प्रदेश की राजनीति में सोलन विधानसभा क्षेत्र को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और कर्नल संजय शांडिल ने शिष्टाचार भेंट की।

Table of Contents

    इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोलन विधानसभा क्षेत्र के संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। विशेष रूप से कर्नल संजय शांडिल की कांग्रेस हाईकमान के साथ सक्रिय मौजूदगी को उनकी संभावित राजनीतिक भूमिका के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

    सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, हिमाचल प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति तथा आगामी चुनावों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। हालांकि, मुलाकात को लेकर कांग्रेस की ओर से किसी नई राजनीतिक जिम्मेदारी या निर्णय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    फिलहाल इस शिष्टाचार भेंट के बाद सोलन की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है और आने वाले समय में कांग्रेस संगठन की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com