Last updated: July 14th, 2026 at 11:07 am
Three Punjab Youths Arrested for Bike Theft in Shimlaशिमला जिला के सुन्नी पुलिस थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के एक मामले को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की गई बाइक को अपनी पिकअप गाड़ी में लादकर ले जा रहे थे। गिरफ्तार युवकों की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के गोबिंद नगर निवासी मनदीप सिंह (24), साजन सिंह (20) और बाज सिंह (18) के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में कांगड़ निवासी तारा दत्त उर्फ दिलीप ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर बसंतपुर ब्लॉक के पास एक निर्माण स्थल पर गया था और बाइक को सड़क किनारे खड़ा किया था। दोपहर करीब 1:30 बजे उसे सूचना मिली कि कुछ लोग उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर पंजाब नंबर की पिकअप गाड़ी में लेकर सुन्नी की ओर जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही सुन्नी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर पिकअप वाहन को रोक लिया और उसमें सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता ने पिकअप में लदी अपनी मोटरसाइकिल की पहचान कर ली।
पुलिस थाना सुन्नी में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments