HomeAll Newsकुमारहट्टी बाजार में आवारा सांड के हमले से व्यापारी की मौत, बचाने आए बेटे पर भी किया हमला

कुमारहट्टी बाजार में आवारा सांड के हमले से व्यापारी की मौत, बचाने आए बेटे पर भी किया हमला

सोलन। जिला सोलन के कुमारहट्टी बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में आवारा सांड के हमले से स्थानीय व्यापारी
news mitrShopkeeper Killed in Stray Bull Attack in Kasauli's Kumarhatti, Son Injured

सोलन। जिला सोलन के कुमारहट्टी बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में आवारा सांड के हमले से स्थानीय व्यापारी देवेंद्र बोहरा की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने आए उनका बेटा भी घायल हो गया।

Table of Contents

    जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:15 बजे देवेंद्र बोहरा अपने घर के बाहर सीढ़ियों की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान एक आवारा सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। पिता को बचाने के लिए जब उनका बेटा बीच-बचाव करने पहुंचा तो सांड ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल का उपचार जारी है।

    घटना के बाद कुमारहट्टी बाजार में शोक की लहर फैल गई। व्यापारियों ने दिवंगत व्यापारी को श्रद्धांजलि देते हुए पूरे बाजार को बंद रखा।

    स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने क्षेत्र में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जल्द ठोस और स्थायी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com