Last updated: July 15th, 2026 at 07:56 am
Driver Injured in Major Accident at Parwanoo Apple Marketसोलन। जिला सोलन के परवाणू स्थित सेक्टर-6 सेब मंडी में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा घायल चालक को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। चालक के शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं।
प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) अस्पताल, परवाणू रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments