Last updated: July 15th, 2026 at 07:19 am
Solan Sees Surge in Viral Infections, Patient Rush Increases at Hospitalनिजी संवाददाता, सोलन
जिले में लगातार बदल रहे मौसम का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की ओपीडी में मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से ही अस्पताल में लंबी कतारें देखने को मिलीं। अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, वायरल बुखार, गले में दर्द और अन्य मौसमी संक्रमण की शिकायत लेकर उपचार के लिए पहुंचे।
चिकित्सकों के अनुसार मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका सबसे अधिक प्रभाव बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर पड़ रहा है।
क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. राकेश पवर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। अस्पताल प्रशासन ने बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं, ताकि सभी को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने लोगों से अपील की कि मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या और खान-पान में सावधानी बरतें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, पौष्टिक भोजन करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यक सतर्कता रखें और बिना चिकित्सकीय सलाह के किसी भी दवा का सेवन न करें।
डॉ. राकेश पवर ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का कार्य तेजी से प्रगति पर है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के निर्देशों के अनुसार निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। वर्तमान में भवन का लगभग 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के शुरू होने के बाद सोलन सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments