HomeAll Newsआज होगा अमृत भारत रेलवे स्टेशन अंब-अंदौरा का लोकार्पण, करटोली–अंबाला कैंट एक्सप्रेस को मिली मंजूरी

आज होगा अमृत भारत रेलवे स्टेशन अंब-अंदौरा का लोकार्पण, करटोली–अंबाला कैंट एक्सप्रेस को मिली मंजूरी

हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए 17 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री
news mitrAmb-Andaura Station Opens Today

हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए 17 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे और नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

Table of Contents

    रेल मंत्रालय ने गाड़ी संख्या 14501/14502 करटोली–अंबाला कैंट एक्सप्रेस (वाया ऊना हिमाचल) के नियमित संचालन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 14053/14054 दिल्ली–दौलतपुर चौक एक्सप्रेस का विस्तार पंजाब के करटोली तक कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों का वर्षों पुराना इंतजार समाप्त हो गया है।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को पत्र लिखकर दोनों प्रस्तावों की स्वीकृति की जानकारी दी। यह मंजूरी अनुराग ठाकुर द्वारा 28 जून 2026 को भेजे गए आग्रह पत्र के बाद प्रदान की गई।

    उधर, उत्तरी रेलवे मुख्यालय, नई दिल्ली ने उद्घाटन यात्रा को लेकर सभी संबंधित रेल मंडलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। नई रेल सेवाओं के शुभारंभ और स्टेशन के लोकार्पण से क्षेत्र में रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com