Last updated: July 17th, 2026 at 05:31 am
Amb-Andaura Station Opens Todayहिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए 17 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे और नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।
रेल मंत्रालय ने गाड़ी संख्या 14501/14502 करटोली–अंबाला कैंट एक्सप्रेस (वाया ऊना हिमाचल) के नियमित संचालन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 14053/14054 दिल्ली–दौलतपुर चौक एक्सप्रेस का विस्तार पंजाब के करटोली तक कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों का वर्षों पुराना इंतजार समाप्त हो गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को पत्र लिखकर दोनों प्रस्तावों की स्वीकृति की जानकारी दी। यह मंजूरी अनुराग ठाकुर द्वारा 28 जून 2026 को भेजे गए आग्रह पत्र के बाद प्रदान की गई।
उधर, उत्तरी रेलवे मुख्यालय, नई दिल्ली ने उद्घाटन यात्रा को लेकर सभी संबंधित रेल मंडलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। नई रेल सेवाओं के शुभारंभ और स्टेशन के लोकार्पण से क्षेत्र में रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments