HomeAll News2.28 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त, एनडीपीएस के दो मामलों में फ्लैट, मकान, जमीन और वाहन सीज

2.28 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त, एनडीपीएस के दो मामलों में फ्लैट, मकान, जमीन और वाहन सीज

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए दो अलग-अलग एनडीपीएस मामलों में वित्तीय जांच के आधार
news mitr₹2.28 Crore Drug Assets Seized

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए दो अलग-अलग एनडीपीएस मामलों में वित्तीय जांच के आधार पर करीब 2.28 करोड़ रुपये की अवैध चल एवं अचल संपत्ति जब्त की है।

Table of Contents

    पहला मामला पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज एफआईआर संख्या 50/2024 से जुड़ा है। यह मामला 19 सितंबर 2024 को एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। जांच के दौरान 17 आरोपियों की वित्तीय पड़ताल की गई, जिसमें सामने आया कि उन्होंने नशा तस्करी से अर्जित धन से 16 वाहन, सोलन स्थित चोपड़ा अपार्टमेंट्स में दो फ्लैट और एक आवासीय भवन खरीदा था। इन संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 2.05 करोड़ रुपये आंका गया, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

    दूसरा मामला पुलिस थाना बालूगंज (वेस्ट) में दर्ज एफआईआर संख्या 69/2026 से संबंधित है। 21 अप्रैल को तारा देवी रोड (एनएच-05) के पास पुलिस ने आरोपी ऋषभ कुमार के कब्जे से आठ ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसके बाद 25 अप्रैल को बादल उर्फ टिटला को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि ऋषभ कुमार ने नशे की कमाई से शिमला के मौजा भरोई में एक भूमि प्लॉट और एक कार खरीदी थी। इन संपत्तियों की कुल कीमत 23.23 लाख रुपये है, जिन्हें भी कानून के तहत जब्त कर लिया गया।

    एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें लगातार जब्त किया जाएगा, ताकि नशा तस्करी की आर्थिक जड़ों को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com