HomeAll Newsकांस्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, सीएम सुक्खू ने शुरू कराया प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम

कांस्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, सीएम सुक्खू ने शुरू कराया प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम

प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य
news mitrFree Training for Police Aspirants

प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पुलिस में 800 कांस्टेबल पदों की भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग, शारीरिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।

Table of Contents

    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन 800 पदों के लिए 9 जुलाई 2026 को भर्ती विज्ञापन जारी किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी देना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक या भौगोलिक परिस्थितियां किसी भी योग्य अभ्यर्थी की प्रगति में बाधा नहीं बननी चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि राज्य की सभी सशस्त्र पुलिस वाहिनियों में इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए संगठित एवं नि:शुल्क प्रशिक्षण और मार्गदर्शन कार्यक्रम शुरू किए जाएं। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी, लिखित परीक्षा की तैयारी, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का प्रशिक्षण, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास, प्रेरणादायक सत्र तथा चयन प्रक्रिया से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ पुलिस अधिकारी और प्रशिक्षक मार्गदर्शन देंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण, दूर-दराज़ और जनजातीय क्षेत्रों के उन युवाओं के लिए लाभकारी होगी, जिन्हें गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और प्रशिक्षण की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं।

    पंजीकरण की जानकारी जल्द होगी जारी

    हिमाचल पुलिस जल्द ही प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रशिक्षण केंद्र, समय-सारिणी और पंजीकरण प्रक्रिया जारी करेगी। पुलिस विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम सशस्त्र पुलिस वाहिनी, जिला पुलिस कार्यालय या पुलिस के आधिकारिक माध्यमों से जारी होने वाली सूचनाओं पर नियमित नजर रखें।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com