HomeAll NewsHP Weather: आज से हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, बाढ़ और भूस्खलन का बढ़ा खतरा

HP Weather: आज से हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, बाढ़ और भूस्खलन का बढ़ा खतरा

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से धूप और हल्की बारिश का दौर जारी था, लेकिन अब मौसम एक बार
news mitrHeavy Rain Alert in Himachal

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से धूप और हल्की बारिश का दौर जारी था, लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा, जबकि 19 से 22 जुलाई के बीच इसके सबसे अधिक प्रभावी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं।

मौसम विभाग ने लोगों, पर्यटकों और प्रशासन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लगातार बारिश के चलते संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और नदी-नालों के उफान का खतरा बढ़ सकता है। विभाग के अनुसार, 18 से 23 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा।

18 जुलाई: इन जिलों में येलो अलर्ट

18 जुलाई को मंडी और कांगड़ा के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं कुल्लू, शिमला और सिरमौर में मध्यम से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

19 जुलाई: कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

19 जुलाई को चंबा, शिमला, मंडी और कांगड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हमीरपुर और सिरमौर में भारी बारिश, जबकि सोलन, ऊना, बिलासपुर और कुल्लू में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति में भी मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

20 जुलाई: भारी बारिश का दौर रहेगा जारी

20 जुलाई को चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी और कांगड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं हमीरपुर और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना है। सोलन, ऊना, बिलासपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मध्यम से भारी बारिश के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

21 से 23 जुलाई: लगातार बरसेंगे बादल

21 से 23 जुलाई के दौरान प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। वहीं निचले पर्वतीय और मैदानी इलाकों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com