Last updated: July 20th, 2026 at 09:18 am
Young Volunteers Trained in Disaster Responseराजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय, सीमा (रोहड़ू) में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, शिमला के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हुआ। शिविर में महाविद्यालय के 41 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर आपदा प्रबंधन से जुड़े सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. पी. चौहान ने की। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग अपने परिवार, गांव तथा समाज में आपदा जोखिम न्यूनीकरण और जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए करने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और अग्निकांड जैसी प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही रस्सी बचाव (रोप रेस्क्यू) जैसी व्यावहारिक तकनीकों का भी प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण दल में वाहिनी प्रशासनिक अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार तथा प्रशिक्षक वीरेंद्र प्रकाश, हरीश कुमार और मुनीष कुमार शामिल रहे। समापन अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रशिक्षकों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, शिमला की ओर से प्रतिभागियों को युवा आपदा मित्र किट भी वितरित की गई।
इस अवसर पर डीन अध्ययन डॉ. रवि किरण शर्मा, डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments