HomeAll Newsखराब मौसम के चलते आज नहीं चलेगी कालका-शिमला स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने रद्द किया संचालन

खराब मौसम के चलते आज नहीं चलेगी कालका-शिमला स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने रद्द किया संचालन

शिमला। खराब मौसम और कालका-शिमला रेलमार्ग पर यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को कालका-शिमला
news mitrKalka-Shimla Special Train Cancelled Today

शिमला। खराब मौसम और कालका-शिमला रेलमार्ग पर यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को कालका-शिमला स्पेशल ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है।

Table of Contents

    अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक द्वारा जारी आदेश के अनुसार ट्रेन संख्या 52459/52460 और 52455/52456 मंगलवार को निर्धारित समय पर संचालित नहीं होंगी। रेलवे ने बताया कि प्रदेश में मौसम विभाग के प्रतिकूल पूर्वानुमान और हाल के दिनों में ट्रेनों में यात्रियों की कम संख्या को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

    रेलवे प्रशासन ने संबंधित आदेश सभी विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिए हैं, ताकि संचालन से जुड़े सभी प्रबंध समय रहते सुनिश्चित किए जा सकें।

    साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और संचालन संबंधी जानकारी अवश्य जांच लें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com