HomeAll Newsहिमाचल के तकनीकी छात्रों को बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल

हिमाचल के तकनीकी छात्रों को बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार देर शाम तकनीकी शिक्षा विभाग के ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया।
news mitrHP Launches Technical Employment Portal

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार देर शाम तकनीकी शिक्षा विभाग के ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया। यह हिमाचल प्रदेश का अपनी तरह का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य तकनीकी छात्रों, शिक्षण संस्थानों और उद्योगों को एक ही मंच पर जोड़कर रोजगार और भर्ती प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं और उद्योगों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेगा तथा छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

छात्रों और नियोक्ताओं दोनों को मिलेगा लाभ

इस पोर्टल के माध्यम से छात्र अपनी प्रोफाइल तैयार कर सकेंगे, कौशल, प्रशिक्षण और प्रमाणपत्रों की जानकारी अपलोड कर सकेंगे। साथ ही वे उपलब्ध नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और अपने प्लेसमेंट की स्थिति की निगरानी भी कर पाएंगे।

वहीं, नियोक्ता भी पोर्टल पर पंजीकरण कर रिक्त पदों की जानकारी साझा कर सकेंगे, योग्य उम्मीदवारों की प्रोफाइल देख सकेंगे और सीधे भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और अनावश्यक देरी भी कम होगी।

164 संस्थान और 26 हजार से अधिक छात्र जुड़े

मुख्यमंत्री ने बताया कि पोर्टल पर अब तक 164 तकनीकी संस्थान पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें 136 आईटीआई, 18 पॉलिटेक्निक, 5 इंजीनियरिंग कॉलेज और 5 फार्मेसी कॉलेज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि हिम एक्सेस इंटीग्रेशन पोर्टल के माध्यम से अब तक 26,168 छात्रों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिनमें से 23,054 छात्रों की स्किल मैपिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा 97 नियोक्ता भी इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं।

कुशल श्रमिकों को भी मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल के जरिए इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर जैसे कुशल श्रमिक भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। लोग अल्पकालिक कार्यों के लिए भी इनकी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे, जिससे स्वरोजगार और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

संस्थानों को भी मिलेगी सुविधा

तकनीकी शिक्षण संस्थान इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों का डेटा प्रबंधन, प्रोफाइल सत्यापन और प्लेसमेंट की निगरानी कर सकेंगे। इससे संस्थानों और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण रोजगार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को कुशल मानव संसाधन का केंद्र बनाने और युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में एक प्रभावी और विश्वसनीय मंच साबित होगा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं सुशासन विभाग के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com