Last updated: August 10th, 2026 at 09:18 am
CM Sukhu Hits Back at Jairam Over Zila Parishad Pollsशिमला: शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है। ओक ओवर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि जब जिला परिषद चुनाव की तारीख तय हो चुकी थी, तब भाजपा जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला क्यों ले गई?
सीएम सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर धरने पर बैठते हैं तो यह अच्छी बात है, लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए कि चुनाव की तारीख तय होने के बाद जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने की क्या जरूरत थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला परिषद के चुनाव होकर रहेंगे और इन्हें कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीख तय करने में सरकार को कोई परेशानी नहीं है। उनके मुताबिक, जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के मतदान से पहले उन्हें लेकर अलग-अलग गतिविधियां चलती रहती हैं।
जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि कुछ सदस्य राजस्थान से भी लौटे हैं, इसलिए उन्हें थोड़ा और घुमाया जाए और दर्शन करवाए जाएं, उसके बाद चुनाव में लाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार सभी सदस्यों का स्वागत करेगी।
बता दें कि पिछले शनिवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में देरी को लेकर प्रदेश सरकार और उपायुक्त शिमला पर निशाना साधा था।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि जिला परिषद चुनाव का परिणाम घोषित हुए करीब सवा महीने का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं करवाया गया। उन्होंने उपायुक्त शिमला पर कांग्रेस के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका रवैया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैसा नजर आ रहा है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments