Last updated: August 12th, 2026 at 05:55 am
Himachal: Home Guards Get 5-Year Age Relaxation for Police Recruitmentशिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर होमगार्ड जवानों के लिए पुलिस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष से बढ़ाकर 33 वर्ष कर दी गई है। यानी पात्र होमगार्ड जवानों को अब आयु सीमा में पांच साल की छूट मिलेगी।
पुलिस भर्ती लंबे समय से नहीं होने के कारण कई होमगार्ड जवान निर्धारित आयु सीमा पार कर चुके थे। ऐसे में सरकार के इस फैसले से उन जवानों को दोबारा पुलिस भर्ती में आवेदन करने का अवसर मिलेगा, जो लंबे समय से होमगार्ड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
सरकार के निर्णय से प्रदेश के सैकड़ों होमगार्ड जवानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इन जवानों को पुलिस विभाग में नियमित सेवा का अवसर पाने के लिए अपनी पात्रता के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का रास्ता साफ होगा।
होमगार्ड जवान पहले से ही कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और पुलिस से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों में प्रशासन का सहयोग करते हैं। ऐसे में आयु सीमा में छूट मिलने से उनके अनुभव और सेवाकाल का लाभ पुलिस भर्ती में भी मिल सकेगा।
शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने इसे होमगार्ड जवानों और युवाओं के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
सरकार का यह फैसला लंबे समय से आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे होमगार्ड जवानों के लिए राहत और नए अवसर की उम्मीद लेकर आया है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments