HomeAll Newsअंकुश की मौत के बाद परिजनों का चक्का जाम, आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

अंकुश की मौत के बाद परिजनों का चक्का जाम, आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते शीला पासू में सड़क हादसे में अंकुश सोनी (42) की मौत के बाद सोमवार
news mitrrFamily Blocks Road, Seeks Justice for Ankush

जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते शीला पासू में सड़क हादसे में अंकुश सोनी (42) की मौत के बाद सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर धर्मशाला-चैतड़ू-कांगड़ा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे प्रदर्शनकारियों ने अंकुश का शव सड़क पर रखकर धरना शुरू किया, जिसके चलते मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

Table of Contents

    हादसा 10 अगस्त को धर्मशाला में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास हुआ था। इस दौरान एक महिला डॉक्टर की गाड़ी की स्कूटी से टक्कर हो गई थी। गंभीर रूप से घायल अंकुश का टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था, जहां रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।

    अंकुश के परिजनों ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने और उसे मौके पर लाने की मांग की। परिजनों ने परिवार के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रशासन से उचित सहायता की भी गुहार लगाई। मृतक की पत्नी शिवानी और उसकी माता ने प्रशासन से न्याय की मांग की।

    चक्का जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न, एएसपी कांगड़ा आरपी जसवाल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी मांगें सुनीं। एसडीएम ने मामले की जांच करवाने और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को सड़क से हटा लिया। करीब ढाई घंटे बाद दोपहर एक बजे के आसपास मार्ग पर यातायात बहाल हुआ। चक्का जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    मृतक अंकुश अपने पीछे पत्नी, दो छोटी बेटियां और आठ माह का बेटा छोड़ गए हैं।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com