HomeAll Newsसोलन में शराब के नशे में खूनी झड़प, चाकू और कांच की बोतल से हमला; आरोपी गिरफ्तार

सोलन में शराब के नशे में खूनी झड़प, चाकू और कांच की बोतल से हमला; आरोपी गिरफ्तार

सोलन: जिला सोलन की करोल कॉलोनी, बसाल में शराब के नशे में तीन युवकों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प
solan newsSolan: Drunken Brawl Turns Violent, 19-Year-Old Arrested

सोलन: जिला सोलन की करोल कॉलोनी, बसाल में शराब के नशे में तीन युवकों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। बहसबाजी के बाद एक युवक ने अपने साथी और बीच-बचाव करने आए युवक पर कांच की बोतल और तेजधार चाकू से हमला कर दिया। घटना में दो युवक घायल हुए, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

Table of Contents

    एसपी सोलन साई दत्तात्रेय वर्मा के अनुसार, रात के समय करोल कॉलोनी में किराए के कमरे में तीन युवक शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान मयंक और निखिल के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

    आरोप है कि बीच-बचाव करने पर निखिल ने शराब की आधी भरी कांच की बोतल से सारांश के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों युवक बाथरूम में चले गए, जहां निखिल ने चाकू से मयंक पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान सारांश के बाएं कंधे पर भी चाकू से चोट लगने की बात सामने आई। मयंक के पेट में चाकू लगने के बाद उसे अभिषेक और वैभव क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लेकर पहुंचे। गंभीर हालत के चलते मयंक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना सोलन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए। जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे चंबाघाट से गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल संजटा (19), निवासी चिड़गांव, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com