Last updated: August 18th, 2026 at 08:36 am
Solan: Drunken Brawl Turns Violent, 19-Year-Old Arrestedसोलन: जिला सोलन की करोल कॉलोनी, बसाल में शराब के नशे में तीन युवकों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। बहसबाजी के बाद एक युवक ने अपने साथी और बीच-बचाव करने आए युवक पर कांच की बोतल और तेजधार चाकू से हमला कर दिया। घटना में दो युवक घायल हुए, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
एसपी सोलन साई दत्तात्रेय वर्मा के अनुसार, रात के समय करोल कॉलोनी में किराए के कमरे में तीन युवक शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान मयंक और निखिल के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
आरोप है कि बीच-बचाव करने पर निखिल ने शराब की आधी भरी कांच की बोतल से सारांश के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों युवक बाथरूम में चले गए, जहां निखिल ने चाकू से मयंक पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान सारांश के बाएं कंधे पर भी चाकू से चोट लगने की बात सामने आई। मयंक के पेट में चाकू लगने के बाद उसे अभिषेक और वैभव क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लेकर पहुंचे। गंभीर हालत के चलते मयंक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना सोलन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए। जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे चंबाघाट से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल संजटा (19), निवासी चिड़गांव, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments