HomeAll Newsपांवटा साहिब में मां पर दराट से हमला, बेटे-बहू समेत तीन पर केस दर्ज

पांवटा साहिब में मां पर दराट से हमला, बेटे-बहू समेत तीन पर केस दर्ज

सिरमौर: पांवटा साहिब के क्यारदा गांव में एक 58 वर्षीय महिला पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने
news mitrSirmaur: Son Attacks Mother, Police Register Case

सिरमौर: पांवटा साहिब के क्यारदा गांव में एक 58 वर्षीय महिला पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के बेटे ने दराट से उसके सिर पर वार किया। घटना के दौरान महिला के साथ मौजूद एक मासूम से भी मारपीट किए जाने का आरोप है।

Table of Contents

    पुलिस थाना माजरा में दर्ज शिकायत के अनुसार, क्यारदा निवासी मजिदा पत्नी जमील अपने घर के बरामदे में अपनी छोटी बेटी मशरुफा और नाती तनवीर के साथ बैठी थीं। इसी दौरान उनका बेटा अकरम, बहू अनिशा और अनिशा का भाई वहां पहुंचे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीनों ने गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी।

    इसी दौरान अकरम ने कथित तौर पर दराट से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच-बचाव के दौरान बहू अनिशा पर बच्चे तनवीर के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

    घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ-साथ घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com