HomeAll Newsपरवाणू में मूसलाधार बारिश का कहर, सड़कें बंद और दुकानों में घुसा पानी; रेल ट्रैक भी प्रभावित

परवाणू में मूसलाधार बारिश का कहर, सड़कें बंद और दुकानों में घुसा पानी; रेल ट्रैक भी प्रभावित

परवाणू: मंगलवार दोपहर बाद करीब दो घंटे हुई तेज बारिश ने परवाणू और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर
news mitrTorrential Rain Wreaks Havoc in Parwanoo, Roads Blocked, Shops Flooded; Rail Tracks Affected

परवाणू: मंगलवार दोपहर बाद करीब दो घंटे हुई तेज बारिश ने परवाणू और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव, भूस्खलन और मलबा गिरने से सड़कें बाधित हो गईं। औद्योगिक क्षेत्र में पानी घुसने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Table of Contents

    एनएच-5 पर चक्की मोड़ के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एहतियातन यातायात को रोक-रोककर चलाया गया। मौके पर तैनात कर्मियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी, ताकि पत्थर गिरने के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो।

    कोटी के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण रेल ट्रैक भी बाधित हो गया। इसके चलते शिमला से आने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। ट्रैक से मलबा हटाने का कार्य जारी रहा, ताकि प्रभावित ट्रेनों को कालका तक पहुंचाया जा सके।

    भारी बारिश के कारण ओल्ड कसौली रोड, पट्टा बेजा और खड़ीन मार्ग भी कुछ समय के लिए बंद रहे। लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों की मदद से मार्गों को बहाल करने में जुटी रहीं। ओल्ड कसौली रोड के सेक्टर-5 में टकसाल एंबुलेंस मार्ग का कच्चा हिस्सा बहकर सड़क पर आ गया, जिससे सेक्टर-4 की ओर जाने वाला रास्ता प्रभावित हुआ।

    ओल्ड कसौली रोड पर फाटक के पास जलभराव इतना अधिक हो गया कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां पानी में तैरती नजर आईं। वहीं, टकसाल नाले में तेज बहाव के चलते सड़क किनारे लगा डंगा ढह गया और एक कैंटर नाले की ओर फंस गया। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

    बारिश का पानी परवाणू बस अड्डे की कई दुकानों में भी घुस गया, जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। हिमफैड के बॉटलिंग प्लांट में पानी घुसने से पैकेजिंग सामग्री और मशीनरी को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। प्लांट के मैनेजर अशोक सहगल के अनुसार, शुरुआती आकलन में करीब 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।

    बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि टकसाल क्षेत्र में नाले के तेज बहाव के कारण कुछ बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ शिव कुमार ने बताया कि बारिश से प्रभावित सड़कों को खोलने के लिए विभाग की ओर से जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं और बहाली का कार्य जारी है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com