Last updated: August 20th, 2026 at 05:22 am
Mandi Road Accident: 3 Killed, 6 Injured in Truck Collisionमंडी: मंडी-कुल्लू हाईवे पर दवाड़ा नंबर टनल में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करीब साढ़े 6 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें तीन लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि करीब छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।
ट्रकों की टक्कर के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पहचान एवं संख्या की पुष्टि का इंतजार है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments