HomeAll Newsसोलन में दो सड़क हादसे: कंडाघाट में खाई में गिरी गाड़ी, पिकअप डिवाइडर से टकराई

सोलन में दो सड़क हादसे: कंडाघाट में खाई में गिरी गाड़ी, पिकअप डिवाइडर से टकराई

सोलन: जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए। कंडाघाट क्षेत्र में एक वाहन करीब 70 फुट गहरी
news mitrSolan Accident: Car Falls Into Gorge, 5 Injured

सोलन: जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए। कंडाघाट क्षेत्र में एक वाहन करीब 70 फुट गहरी खाई में जा गिरा, जबकि चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर सब्जी से लदी पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। दोनों हादसों में गनीमत रही कि कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ।

कंडाघाट में 70 फुट गहरी खाई में गिरी गाड़ी

कंडाघाट क्षेत्र में एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 70 फुट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन एक पेड़ से अटक गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। वाहन में चार स्कूली बच्चों सहित एक महिला सवार थी। हादसे में सभी को मामूली चोटें आईं।

www.independentmedias.com

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी सवारों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद कंडाघाट पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को सिविल अस्पताल कंडाघाट ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत सामान्य है।

सब्जी से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराई

वहीं, चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सब्जी मंडी के समीप एक सब्जी से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप के ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। राहत की बात रही कि इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com