Last updated: August 20th, 2026 at 06:15 am
Dharamshala: 14-Year-Old Boy Dies After Family Dispute Over Mobile Gamingधर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के खनियारा-रक्कड़ क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय किशोर की कथित तौर पर फंदा लगाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोबाइल गेम खेलने को लेकर परिजनों ने उसे फोन देने से मना किया था और पढ़ाई करने के लिए कहा था।
जानकारी के अनुसार, परिजनों से नाराज होने के बाद किशोर अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में मिला। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी आरपी जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
किशोर की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments