HomeAll Newsमंडी-कुल्लू हाईवे पर भीषण हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 3 की मौत; 6 घायल

मंडी-कुल्लू हाईवे पर भीषण हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 3 की मौत; 6 घायल

मंडी: मंडी-कुल्लू हाईवे पर दवाड़ा नंबर टनल में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करीब साढ़े 6 बजे
news mitrMandi Road Accident: 3 Killed, 6 Injured in Truck Collision

मंडी: मंडी-कुल्लू हाईवे पर दवाड़ा नंबर टनल में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करीब साढ़े 6 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें तीन लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि करीब छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Table of Contents

    www.independentmedias.com

    हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

    ट्रकों की टक्कर के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पहचान एवं संख्या की पुष्टि का इंतजार है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com