HomeAll Newsधर्मशाला में 14 वर्षीय किशोर की मौत, मोबाइल गेम को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद

धर्मशाला में 14 वर्षीय किशोर की मौत, मोबाइल गेम को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के खनियारा-रक्कड़ क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय किशोर की
news mitrDharamshala: 14-Year-Old Boy Dies After Family Dispute Over Mobile Gaming

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के खनियारा-रक्कड़ क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय किशोर की कथित तौर पर फंदा लगाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोबाइल गेम खेलने को लेकर परिजनों ने उसे फोन देने से मना किया था और पढ़ाई करने के लिए कहा था।

Table of Contents

    जानकारी के अनुसार, परिजनों से नाराज होने के बाद किशोर अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में मिला। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी आरपी जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    किशोर की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com