Last updated: August 22nd, 2026 at 06:56 am
₹16 Lakh Bank Fraud: Shimla Police Arrest Accused in Delhiशिमला: राजधानी शिमला में बैंक खाते से 16 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमान अली पुत्र शमशाद अली, निवासी यमुना विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 19 अगस्त 2026 को दिल्ली के भजनपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर शिमला लाया गया।
मामला सदर पुलिस थाना शिमला में 5 दिसंबर 2025 को दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार, 11 से 14 अक्तूबर 2025 के बीच उसके एसबीआई बैंक खाते से धोखाधड़ी कर कुल 16 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी अमान अली की कथित संलिप्तता के संबंध में अहम सुराग मिले। तकनीकी जांच और अन्य माध्यमों से आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने के बाद शिमला पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और भजनपुरा इलाके में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर शिमला लाया गया और अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 22 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि खाते से रकम किस तरीके से निकाली गई, पैसे किन खातों में ट्रांसफर किए गए और क्या इस साइबर ठगी में अन्य लोग भी शामिल थे।
एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments