Last updated: August 21st, 2026 at 08:18 am
8-Year-Old Boy Sexually Abused in Manali, POCSO Case Filedमनाली: हिमाचल प्रदेश के मनाली से 8 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ यौन अपराध का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना 18 अगस्त की बताई जा रही है। शिकायत में आरोप है कि एक व्यक्ति बच्चे को रामबाग स्थित नगर परिषद के एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ यौन अपराध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO Act की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है।
एसपी अभिषेक सेकर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments