Last updated: August 21st, 2026 at 06:18 am
Nalagarh ABVP Protest: Students Demand Fee Rollback & Union Electionsअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला नालागढ़ ने फीस वृद्धि, छात्र संघ चुनावों की बहाली और नालागढ़ बाईपास पर सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों पर बढ़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने की मांग उठाई।
एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदर्श ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी किए जाने से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से बढ़ाई गई फीस को तुरंत वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल करने की भी मांग उठाई। एबीवीपी का कहना है कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने और अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रशासन के सामने रखने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस दौरान नालागढ़ बाईपास पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस मांग को पिछले वर्ष से लगातार प्रशासन के समक्ष रखा जा रहा है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। एबीवीपी ने प्रशासन से सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments