Last updated: August 24th, 2026 at 05:28 am
Teacher Cell Focuses on Booth-Level Strengthनालागढ़। हिमाचल प्रदेश जिला सोलन शिक्षक प्रकोष्ठ की परिचय, प्रशिक्षण एवं संगठनात्मक बैठक रविवार को नालागढ़ में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक पवन चंदेल ने की। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा और प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक नरेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
बैठक में जिला सोलन के विभिन्न मंडलों से पहुंचे शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजकों और सह-संयोजकों ने संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने और संगठन की नीतियों व गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर डीए एरियर और वेतन एरियर का भुगतान लंबित रखने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि भविष्य में भाजपा सरकार बनने पर कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित एरियर का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यातिथि केएल ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने मंडल और बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई और मंडल से लेकर बूथ स्तर तक गतिविधियों को तेज करने पर सहमति बनी। इस अवसर पर पंजेहरा मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र पाल जिंदू, महेंद्र सिंह ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, नसीब सिंह सैनी, कृष्ण संगर, लाल चंद, पूनम ठाकुर, संजीव चौधरी सहित शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक, सह-संयोजक और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments